फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि की परीक्षाएं सितंबर के दूसरे सप्ताह से संभावित

सार

एक सप्ताह में सेमेस्टर और 22 दिनों में पूरी होंगी वार्षिक परीक्षाएं
सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद 31 अगस्त को तय होगी तिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट से परीक्षाओं के आयोजन को हरी झंडी मिलने के बाद इविवि में भी अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षाएं सितंबर के दूसरे सप्ताह से कराने की योजना है। इविवि प्रशासन सोमवार को परीक्षा तिथि जारी कर सकता है। हालांकि, परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन


इससे पूर्व इविवि में 16 अगस्त से अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित की गईं थीं, लेकिन कोविड-19 के कारण परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इविवि प्रशासन ने अब सितंबर में परीक्षा कराने की तैयारी कर रखी है। सूत्रों के मुताबिक इविवि प्रशासन ने परीक्षा का जो प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार किया है, उसके हिसाब से स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 22 दिन में पूरी करा ली जाएंगी। वहीं, अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक सप्ताह में हो जाएंगी। इसके लिए पेपर के प्रारूप में भी बदलाव किया गया है। अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं की अवधि दो-दो घंटे की होगी और छात्रों को किन्हीं चार सवालों के जवाब देने होंगे। साथ ही एसाइनमेंट और वाइवा के आधार पर ही प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक निर्धारित होंगे और वाइवा भी कांफ्रेंसिंग मोड में आयोजित किया जाएगा।

इविवि प्रशासन की तैयारी है कि कम से कम 10-12 दिन पहले छात्रों को परीक्षा तिथि के बारे में सूचित कर दिया जाए, ताकि लॉकडाउन में अपने घरों को लौटे छात्र परीक्षा में शामिल होने के लिए समय से प्रयागराज पहुंच सकें। ऐसे में इविवि प्रशासन अगर 31 अगस्त को परीक्षा तिथि घोषित कर देता है तो परीक्षाएं सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू करा दी जाएंगी। इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पढने के बाद 31 अगस्त को परीक्षा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। परीक्षाएं सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें