फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा टालने के लिए अनशन आठवें दिन भी जारी

विज्ञापन
allahabad university examination 2020 - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
-छात्रों ने रक्षाबंधन से पहले महिला छात्रावास के विजिटिंग हाल को सैनिटाइज कराने की मांग की
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परीक्षा नहीं कराने की मांग को लेकर बुधवार को भी छात्रों का अनशन जारी रहा। तेज बारिश के बीच भी क्रमिक अनशन आठवें दिन चलता रहा। अनशन को समर्थन देने ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यदि विवि प्रशासन क्रमिक अनशन पर बैठे छात्रों की मांगे नहीं मानता है तो यह छात्र शक्ति को चुनौती होगी। अनशन स्थल पर छात्रों की एक सभा हुई इसके उपरांत कुलपति को एक ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। छात्रों ने महिला छात्रावास में रक्षाबंधन के दिन छात्राओं के अभिभावकों के आवागमन के संबंध में व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। शिवबली यादव, मो. मसूद अंसारी ने कहा महिला छात्रावास के विजिटिंग हाल को सैनिटाइज कराया जाए। उसे रक्षाबंधन के दिन अभिभावकों के लिए तैयार कर दिया जाए। अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में एक ज्ञापन कुलपति को दिया गया। छात्रों ने अपना ज्ञापन प्रॉक्टर, रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू को दिया। इस दौरान हरेंद्र यादव, अनीश यादव, वीरेंद्र पटेल, मोहम्मद सलमान, सचिन पहलवान, शुभम सिंह मौजूद रहे।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलने पर छात्रों ने तंज किया
-इविवि छात्रसंघ उपाध्यक्ष ने कहा नाम बदलने से कुछ नहीं होगा, कुछ करके दिखाएं
प्रयागराज। केंद्र सरकार की ओर से मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर दोबारा शिक्षा मंत्रालय किए जाने पर इविवि छात्रसंघ के उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज किया। उनका कहना है कि नाम बदलने से कुछ नहीं होगा, सरकार विवि एवं शिक्षण संस्थानों में कुछ करके दिखाए।
विज्ञापन

छात्रसंघ उपाध्यक्ष ने सवाल उठाया कि क्या मानव संसाधन मंत्रालय का नाम शिक्षा मंत्रालय कर देने से देश विश्व में शिक्षा के क्षेत्र में सबसे आगे हो जाएगा। उनका कहना था कि नाम बदलने से कुछ नहीं होगा, कुछ करके दिखाएं। विश्व रैंकिंग में भारत के विवि टॉप लिस्ट से बाहर हैं, इस क्षेत्र में सरकार कुछ नहीं कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि योजना आयोग का नाम नीति आयोग किए जाने के बाद से क्या देश विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन गया।
विज्ञापन

इविवि दर्शनशास्त्र के नए विभागाध्यक्ष प्रो. गोपाल साहू ने पद ग्रहण किया
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से नियुक्त दर्शनशास्त्र विभाग के नए अध्यक्ष प्रो. गोपाल साहू ने बुधवार को पद ग्रहण कर लिया। प्रो. साहू ने निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. हरिशंकर उपाध्याय से नए पद की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान प्रो. देबाशीष गुहा, प्रो. ऋषिकांत पांडेय, डॉ. अमित त्रिपाठी, डॉ. के भीमा कुमार, डॉ. एसके महाराना, डॉ. श्याम कांत, डॉ. रजनीश कुमार पांडेय, डॉ. संजय कुमार तिवारी, डॉ. अच्छेलाल, डॉ. तुहिना पांडेय, डॉ. अनुपम द्विवेदी, नितिन गुप्ता, देवेश, नीरज पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें