फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि छात्रों की ओर से तैयार सर्वर से चलेगा ई-ऑफिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वर के जरिए विवि के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों की ओर से तैयार सर्वर से 15 अगस्त से विश्वविद्यालय में ई-ऑफिस पर काम शुरू हो जाएगा। इविवि की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था करने के बाद हाईटेक ई-आफिस की स्थापना की जा रही है। इविवि के छात्रों की ओर से तैयार वैलोट्रैक फाइल मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से फाइलों को ऑनलाइन किया जाएगा। जिसमें सर्वर के जरिए विवि के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी को लागिन, पासवर्ड दिया जाएगा। इसके जरिए वह घर बैठे ऑनलाइन अपना काम कर सकेंगे। इससे फाइल भी सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन

इसमेें एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय भेजने के लिए समय की बचत होगी। विवि की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए सभी संकायों में वर्चुअल लैब की व्यवस्था की जाएगी। इस व्यवस्था के प्रभावी होने के बाद फाइलों का निस्तारण समय से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें