अंबेडकरवादी छात्रों, आईसा, दिशा छात्र संगठन और समाजवादी छात्रों ने विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन किया। रजिस्ट्रार की ओर से डॉ. विक्रम को जारी किए गए नोटिस पर अपना विरोध दर्ज कराया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जातिगत आधार पर नंबर दिए जाने का आरोप लगाते वाले विवि के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के प्रो. विक्रम को लेकर कैंपस में सियासत गरमाने लगी है। मंगलवार को छात्र संगठनों ने डॉ. विक्रम के समर्थन में छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में जो तख्तियां ले रखीं थी, उनमें से एक पर जाति विशेष पर निशाना साधा गया था, जिसका एनएसयूआई के छात्र नेता अभिषेक द्विवेदी ने विरोध किया है।
विज्ञापन
अंबेडकरवादी छात्रों, आईसा, दिशा छात्र संगठन और समाजवादी छात्रों ने विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन किया। रजिस्ट्रार की ओर से डॉ. विक्रम को जारी किए गए नोटिस पर अपना विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि नोटिस वापस नहीं लिया तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई इविवि इकाई के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी ने बयान जारी किया कि प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठनों ने एक जाति विशेष पर निशाना साधा, जो गलत है।
हम किसी भी जातिवाद का विरोध करते हैं, लेकिन किसी विशेष समाज पर निशाना साधकर छात्र संगठन अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना बंद करें। अभिषेक का कहना है कि छात्र संगठन डॉ. विक्रम के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहे हैं। उधर, इविवि छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं एनएसयूआई पूर्वी यूपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि अभिषेक का यह व्यक्तिगत बयान हो सकता है।
विज्ञापन
एनएसयूआई का इस बयान से कोई लेनादेना नहीं है। छात्रसंघ भवन पर डॉ. विक्रम के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता जितेंद्र धनराज, एनएसयूआई के हरिकेश हैरी, आइसा के विवेक सुल्तानवी, मनीष, विकास गोंड, जोया आफरीन, शशांक, अनिरुद्ध, यश, शिवम, अंबरीश गौतम, समाजवादी छात्रसभा के अजय यादव सम्राट आदि शामिल रहे।