इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परास्नातक (पीजी) प्रवेश के लिए मंगलवार से ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। 47 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए गए हैं। वहीं, स्नातक में दाखिले के लिए 44316 अभ्यर्थियों ने समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है, जिनमें से 27810 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
इविवि ने सत्र 2025-26 के लिए 47 परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग का कार्यक्रम और न्यूनतम कटऑफ अंक जारी किए हैं। 23 जुलाई से अभ्यर्थी इविवि की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण, दस्तावेज अपलोडिंग, प्रमाणीकरण एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
एमए, एलएलबी, एमएड, एमसीए, एमकाम, एमएससी, एमटेक, एमए अर्थशास्त्र, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, प्राचीन इतिहास, अंग्रेजी साहित्य, हिंदी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, महिला अध्ययन, जनसंचार मास कम्युनिकेशन, चित्रकला, सितार, तबला, वोकल/गायन में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए गए हैं।
गणित, एमएससी प्राणीशास्त्र, भौतिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी, कृषि प्राणीशास्त्र, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य एवं पोषण, वस्त्र एवं परिधान डिजाइनिंग, जैव रसायन, एप्लाइड जियोलाजी, गणित, भूगोल, सांख्यिकी, पदार्थ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एमवोक मीडिया अध्ययन, एमकाम, एलएलबी (आनर्स), एमसीए, एमएड (शिक्षाशास्त्र), एमपीएड, एमएफए, एमपीए (वोकल), एमपीए (तबला) व एमपीए (सितार) में प्रवेश के लिए भी कटऑफ जारी किए गए हैं।