फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :  यूजी में दाखिले के लिए 20 के बाद काउंसलिंग शुरू होने की उम्मीद

Wed, 14 Aug 2024 06:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि में स्नातक प्रवेश के लिए मंगलवार तक 72066 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें से 62979 अभ्यर्थियों ने प्रोफाइल अपडेट करते हुए स्नातक के विषयों का चयन कर लिया है। 36415 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा कर दी है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाए जाने से स्पष्ट हो गया है कि प्रवेश के लिए काउंसलिंग 20 अगस्त के बाद शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2024 की आवेदन तिथि भी 20 अगस्त तक बढ़ाए जाने के बाद पीएचडी प्रवेश के लिए पंजीकरण की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


इविवि में स्नातक प्रवेश के लिए मंगलवार तक 72066 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें से 62979 अभ्यर्थियों ने प्रोफाइल अपडेट करते हुए स्नातक के विषयों का चयन कर लिया है। 36415 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा कर दी है। स्नातक प्रवेश के लिए होने वाली काउंसलिंग में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा, जो रजिस्ट्रेशन फीस जमा करेंगे।

फिलहाल, रजिस्ट्रेशन कराने, प्रोफाइल अपडेट करने, विषय चयन करने और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। वहीं, इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ को सीयूईटी का परिणाम भी मिल चुका है। परिणाम का परीक्षण किए जाने के बाद विषयवार मेरिट तैयार की जाएगी। फिर स्नातक प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू कराई जाएगी। ऐसे में 20 अगस्त के बाद ही काउंसलिंग शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसके साथ ही इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2024 के लिए भी रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाई है। मंगलवार तक 9928 अभ्यर्थियों ने अपने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। इनमें से 8363 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।

Trending Videos
विज्ञापन

इविवि में पीजी के 10 विषयों के नए कटऑफ जारी

इविवि में पीजी के 10 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नए कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं, जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। नए कटऑफ के तहत 14 अगस्त से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होगी। इनमें एमए गांधी विचार एवं शांति अध्ययन, एमए/एमएससी रक्षा अध्ययन, एमए मास कम्युनिकेशन, एमए संस्कृत, एमए फिल्म थिएटर, एमसीए, एमकॉम, मास्टर ऑफ डेवपलमेंट स्टडीज, एमपीएड फिजिकल एजुकेशन, एमएससी एग्रीकल्चर बॉटनी शामिल हैं। 

ईश्वर शरण में पीजी के आठ विषयों के कटऑफ जारी

ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में पीजी के आठ पाठ्यक्रमों में 14 अगस्त को प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए गए हैं। एमकॉम में अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 102, अर्थशास्त्र में ईडब्ल्यूडएस एवं ओबीसी का 65-65, एससी का 50, एसटी का 40, प्राचीन इतिहास में अनारक्षित वर्ग का 92, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में 115, हिंदी में 88, राजनीतिशास्त्र में 135, समाजशास्त्र में 110, अंग्रेजी में 100 अंक निर्धारित किया गया है।

एडीसी में पीजी के 10 विषयों के कटऑफ जारी

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में 14 अगस्त को पीजी प्रवेश के लिए 10 विषयों के कटऑफ जारी किए गए हैं। राजनीति विज्ञान में अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 120, ईडब्ल्यूएस का 114, ओबीसी का 112, एससी का 90, एसटी का 40, प्राचीन इतिहास में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 40, अर्थशास्त्र में 50, अंग्रेजी साहित्य में 50, भूगोल में 75, हिंदी में 50, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में 30, एमकॉम में 90, गणित में 100, भौतिक विज्ञान में 100 अंक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें