फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : नहीं शुरू हुईं कक्षाएं, वार्षिक परीक्षाएं भी होंगी प्रभावित

Wed, 02 Feb 2022 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक की कक्षाएं अभी शुरू नहीं की जा सकीं हैं, जबकि जनवरी का महीना बीत गया है। कुछ पाठ्यक्रमों में तो अभी प्रवेश की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में स्नातक प्रथम वर्ष की आगामी परीक्षाओं का आयोजन भी प्रभावित होगा। परीक्षाएं समय से आयोजित कराई जा सकें, इसके लिए छात्रों ने पाठ्यक्रम में कटौती की मांग की है।
विज्ञापन



कोविड के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संगठक महाविद्यालय 10 जनवरी से बंद चल रहे हैं। महाविद्यालयों में तो ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है, लेकिन इविवि में प्रवेश ऑफलाइन माध्यम से लिए जा रहे थे और विश्वविद्यालय बंद होने के कारण स्नातक में ऑफलाइन प्रवेश की प्रक्रिया भी बीच में रोक दी गई थी। विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालय दो फरवरी से खुलने जा रहे हैं।


वहीं, विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया फिर से शुरू की जा चुकी है। हालांकि विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों में अभी तक स्नातक की कक्षाएं शुरू नहीं की जा सकी हैं, जबकि मार्च-अप्रैल में प्रथम वर्ष की परीक्षाएं कराई जाती हैं। 
विज्ञापन



छात्र नेता अजय यादव सम्राट, रितेश गुप्ता, विजय प्रताप, रमाशंकर यादव, सुधीर गुप्ता आदि ने मांग की है कि कोविड के कारण पूर्व में जिस तरह से पाठ्यक्रमों में कटौती करके कोर्स समय से पूरा कराया गया था, उसी प्रकार इस वर्ष भी पाठ्यक्रमों में कटौती की जाए। छात्रों ने यह मांग भी की है कि प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए और कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाए। छात्रों का कहना है कि अगर वार्षिक परीक्षाएं प्रभावित होती हैं तो आगामी सत्र पर भी इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें