बीसीए के लिए कुल 9255 अभ्यर्थियों (2238 छात्राएं), डाटा साइंस में पांच वर्षीय बीसीए एवं एमसीए के लिए 8729 अभ्यर्थियों (2066 छात्राएं), बीवोक साॅफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए 6589 अभ्यर्थियों (1404 छात्राएं), बीवोक मीडिया प्रोडक्शन के लिए 2679 अभ्यर्थियों (829 छात्राएं), बीए मीडिया स्टडीज के लिए 3884 अभ्यर्थियों (1430 छात्राएं) ने इविवि को पसंद किया है। इसके अलावा पांच वर्षीय फूड टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के लिए 4512 अभ्यर्थियों (1725 छात्राएं), बीवोक फूड प्रोसेसिंग के लिए 3488 अभ्यर्थियाें (1293 छात्राएं) और बीए फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी के लिए कुल 4737 अभ्यर्थियाें (2403 छात्राएं) ने इविवि को विकल्प के रूप में चुना है।
दो विषयों के कोई आवेदन नहीं, पर रजिस्ट्रेशन हुए
इविवि में सत्र 2023-24 से नई शिक्षा नीति के तहत सीयूईटी के माध्यम से छह पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे। इनमें से दो पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी में किसी भी अभ्यर्थी ने इविवि का विकल्प नहीं भरा। इनमें आपदा प्रबंधन एवं पर्यावरण अध्ययन में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम और प्रबंधन में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कार्यक्रम (बीबीए एवं एमबीए) शामिल हैं। हालांकि, इविवि में इन दाेनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब तक क्रमश: 17 एवं 147 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। माना जा रहा है कि इविवि में इन दोनों नए पाठ्यक्रमों के शुरू होने की जानकारी न होने के कारण अभ्यर्थियों ने इनके लिए इविवि का विकल्प नहीं चुना, लेकिन बाद में पता चलने पर रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं।