फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

allahabad university: कोविड के कारण बैक पेपर की परीक्षाएं स्थगित

Wed, 13 Jan 2021 01:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की 21 जनवरी से प्रस्तावित स्नातक की बैक पेपर परीक्षाएं कोविड के मद्देनजर स्थगित कर दी गई हैं। वहीं, सेमेस्टर परीक्षाओं को टाले जाने पर बुधवार को निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन


एएन झा हॉस्टल और इविवि की एफसीआई बिल्डिंग में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया। इस मसले पर जल्द ही परीक्षा समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें तय किया जाएगा कि आगे क्या करना है। 

इविवि परीक्षा समिति की आठ जनवरी को हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि बीए, बीएससी, बीएसी होमसाइंस और बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष सत्र 2019-20 की बैक पेपर की परीक्षाएं 21 जनवरी से आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही एमएबी तृतीय सेमेस्टर, एमएससी कॉग्नेटिव साइंस प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर और बीएएलएलबी नौवें सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया था। सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होनी हैं। सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में कराए जाने का निर्णय लिया गया था।

इस बीच इविवि के एएन झा हॉस्टल में दो और एफसीआई बिल्डिंग में एक कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा गया और इविवि प्रशासन को आपाधापी में बैक पेपर की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं।

हालांकि सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन मंगलवार को सेमेस्टर के छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन देकर मांग की है कि केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं कराई जाएं। इस समय हॉस्टल भी बंद है। ऐसे में प्रयागराज से बाहर रहने वाले छात्रों को परीक्षा देने के लिए लौटना होगा और उन पर भी कोरोना का संकट मंडराता रहेगा।

इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि कोविड के मामले सामने आने के कारण बैक पेपर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। सेमेस्टर की परीक्षाओं के मामले में भी एक-दो दिन में निर्णय ले लिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा समिति की बैठक बुलाई जाएगी और परीक्षा की अगली तिथि एवं परीक्षा के प्रारूप पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें