प्रयागराज। गंगागुरुकुलम में शनिवार को छात्र परिषद का गठन किया गया। प्रतिष्ठापन समारोह में प्रधानाचार्या अल्पना डे ने अनुश्री यादव हेड गर्ल और मानस रघुवंशी को हेड ब्वाय की शपथ दिलाई। शिखा यादव और तनु शर्मा प्रीफेक्ट्स, किंजल अग्रवाल एवं ईशान सिसोदिया को एसोसिएट हेड गर्ल और हेड ब्वाय चुना गया। प्रांशु सिंह एवं शिवांश सिंह क्रमश: स्पोर्ट्स कैप्टन और वाइस स्पोर्ट्स चुना गया। प्रधानाचार्या ने नए पदाधिकारियों को स्कूल के सभी छात्रों के साथ निरंतर सहयोग करने की सीख दी। इसके साथ विद्यालय में अलग-अलग सदन के लिए कैप्टन का चुनाव किया गया। ईशान किशोर पांडेय अरविंद सदन के कैप्टन, वंशिका बुद्ध सदन की कैप्टन, कुशा सेन चिन्मय सदन की कैप्टन, पलक त्रिपाठी संदीपनी सदन की कैप्टन, सार्थक सिंह योगानंद सदन के कैप्टन चुने गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या की ओर से सदन के पूर्व पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।