इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश समिति की ओर से शुक्रवार को एलएलबी प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया गया। इविवि में सात दिसंबर से एलएलबी में प्रवेश होगा। एलएलबी में सात दिसंबर को सभी वर्ग में 196 अथवा अधिक, ओबीसी में 186 अथवा अधिक, एससी में 180 अथवा अधिक, एसटी में 110 अथवा अधिक और ईडब्ल्यूएस में 193 या इससे अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है। सात दिसंबर को ही सुबह आठ से शाम चार बजे तक विकल्प का चयन और डाक्यूूमेंट अपलोड करना होगा। आठ दिसंबर को सुबह आठ से 10 बजे के बीच सीट आवंटन और शाम पांच बजे तक शुल्क जमा करना होगा।
बीएससी गणित के को-आर्डिनेटर प्रो. आइआर सिद्दीकी ने बताया कि पांच दिसंबर को ओबीसी में 151, एससी में 119, ईडब्ल्यूएस में 145 अथवा अधिक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। छात्रों को पांच दिसंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक विकल्प चयन और डाक्यूमेंट अपलोड करना होगा। छह दिसंबर को सुबह नौ से 10 सीट आवंटन और 10 से शाम चार बजे तक शुल्क जमा करना होगा।
बीएएलएलबी में आज का प्रवेश
बीएएलएलबी में पांच दिसंबर को सभी वर्ग में 195 अथवा अधिक, ओबीसी में 182 अथवा अधिक, एससी में 162 अथवा अधिक, एसटी में 110 और ईडब्ल्यूएस में 194 अथवा अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। पांच को सुबह आठ से शाम चार बजे तक विकल्प चयन के साथ डाक्यूमेंट अपलोड, छह दिसंबर को सुबह 10 से 11 सीट आवंटन और सात दिसंबर शुल्क जमा करना होगा।
बीए में आज का प्रवेश
- बीए प्रवेश में पांच दिसंबर को ओबीसी में 134 अथवा अधिक अधिक अंक पाने वालों की काउंसिलिंग होगी।
बीएससी आज का प्रवेश
- बीएससी प्रवेश के को-ऑर्डिनेटर के अनुसार पांच दिसंबर को ओबीसी वर्ग में 125 अथवा अधिक, एससी में 105 अथवा अधिक और ईब्ल्यूएस में 125 अथवा अधिक अंक पाने वालों की काउंसिलिंग होगी।
खेल कोटा में लॉ में प्रवेश सात से
- डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह के अनुसार बीएएलएलबी, एलएलबी और एलएलएम में खेल कोटे में सात दिसंबर से प्रवेश शुरू होगा। सात को बीएएलएलबी और एलएलएम तथा आठ को एलएलबी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों के साथ चैथम लाइन स्थित प्रवेश भवन बुलाया गया है।
ईश्वर शरण में आज का प्रवेश
- ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में पांच दिसंबर को बीए में ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी के सभी अभ्यर्थियों को सुबह 11 से शाम छह बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।
- बीएससी मैथ में एससी-एसटी के सभी। बीएससी बॉयो और होम साइंस में ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी के सभी अभ्यर्थियों को सुबह 11 से शाम छह बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।
इलाहाबाद पीजी कॉलेज में आज का प्रवेश
- इलाहाबाद पीजी कॉलेज में पांच दिसंबर को कीडगंज परिसर में बीए प्रथम वर्ष (केवल छात्र) सामान्य वर्ग में 85 अथवा अधिक और अनुसूचित जनजाति, कश्मीर विस्थापित और सभी वर्ग के दिव्यांगों के लिए अंतिम अवसर।
- इलाहाबाद पीजी कॉलेज जीरोरोड परिसर में बीकॉम प्रथम वर्ष (केवल छात्राएं) अनुसूचित जाति में 30 अथवा अधिक, बीए (केवल छात्राएं) सभी वर्ग में 30 अथवा अधिक और अनुसूचित जनजाति एवं कश्मीर विस्थापित सभी छात्राओं को पांच दिसंबर को सुबह नौ से 11 बजे रिपोर्ट करना होगा।
आर्य कन्या में प्रवेश प्रारंभ
- आर्य कन्या पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रमा सिंह के अनुसार यूजीएटी परीक्षा में शामिल बीए और बीकॉम की सभी छात्राएं स्कोरकार्ड के साथ महाविद्यालय में सुबह 11 से अपराह्न 2:30 बजे तक संपर्क करें।
एसएस खन्ना में बीएएलएलबी प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ जारी
- एसएस खन्ना गल्र्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. लालिमा सिंह ने बताया कि बीएएलएलबी प्रवेश की दूसरी मेरिट लिस्ट महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया आठ दिसंबर से शुरू होगी।
जगत तारन में सात का प्रवेश
जगत तारन गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कमला दुबे के अनुसार सात दिसंबर को बीए सामान्य र्व में 90 अथवा अधिक, खेलकूद व दिव्यांग कोटा के सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
सीएमपी में आज का प्रवेश
सीएमपी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार पांच दिसंबर को बीए में ओबीसी वर्ग में 96, एससी में 65 अथवा अधिक और एसटी के सभी।
- बीसीए में ओबीसी वर्ग में 60 अथवा अधिक और ईडब्ल्यूएस, एससी व एसटी के सभी।
- बीएएलएलबी में सामान्य वर्ग में 174 अथवा अधिक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों का काउंसिलिंग होगी।
हमीदिया में मार्कशीट वितरण 9 को हमीदिया गल्र्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. युसूफा नफीस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीए-बीकॉम तृतीय वर्ष की मार्कशीट का वितरण नौ दिसंबर को महाविद्यालय में किया जाएगा। इसके लिए छात्राओं को अपने साथ फीस रसीद अवश्य लेकर आएं।