फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : एक जून के बाद पीएचडी में प्रवेश शुरू होने के आसार

Sat, 29 May 2021 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पहले आरक्षण रोस्टर का विवाद बना रोड़ा, फिर विश्वविद्यालय बंद होने से फंसी प्रक्रिया
  • इस साल जनवरी में हुई थी संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा, मार्च में जारी किया जा चुका है परिणाम
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में जून में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इविवि प्रशासन ने ढाई माह पहले ही संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2020 का परिणाम जारी कर दिया था, लेकिन चयनित अभ्यर्थियों को अभी प्रवेश नहीं मिला है। इविवि एवं संघटक कॉलेज एक जून से खुलने जा रहे हैं और इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया तेज होगी।
विज्ञापन


इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश के लिए क्रेट-2020 का आयोजन इस साल 17 नजवरी को किया गया था। परीक्षा के लिए कुल 6092 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 3836 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इविवि एवं संघटक कॉलेजों में पीएचडी की 625 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। इनमें 203 सीटें इविवि में विभिन्न पाठ्यक्रमों की हैं और बाकी सीटें संघटक महाविद्यालयों की हैं। इविवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा का परिणाम 10 मार्च को जारी कर दिया था, लेकिन आरक्षण रोस्टर के विवाद के कारण प्रवेश की प्रक्रिया तुरंत शुरू नहीं की जा सकी थी। बाद में इविवि प्रशासन ने इस विवाद को दूर करते हुए इविवि के विभागों को यूनिट मानकर आरक्षण रोस्टर लागू करने का निर्णय लिया था।

विवाद तो दूर हो गया, लेकिन प्रवेश की प्रक्रिया इसके बाद भी फंसी रही। कोविड संक्रमण तेजी से फैलने के कारण इविवि एवं संघटक कॉलेजों के सभी कार्यालय बंद कर दिए गए। ऐसे में क्रेट का लेवल-1 का रिजल्ट विभागों को नहीं भेजा जा सका। इविवि एवं संघटक कॉलेज एक जून से खुलने जा रहे हैं, सो पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी। क्रेट के कोऑर्डिनरेटर प्रो. आईआर सिद्दीकी का कहना है कि विश्वविद्यालय के कार्यालय खुलते ही क्रेट लेवल-1 का परिणाम विभागों को भेज दिया जाएगा। इसके बाद विभाग अपने स्तर से लेवल-2 के तहत इंटरव्यू कराके प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

शोध प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग

छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 312 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने मांग की है कि क्रेट में चयनित अभ्यर्थियों की पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। अगर प्रवेश की प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं की गई तो छात्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर छात्र नेता अजय यादव सम्राट, राहुल पटेल, नवनीत यादव, अरविंद यादव, मोहम्मद जैद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें