फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में बीएएलएलबी की सभी सीटें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीएएलएलबी की सीटें बृहस्पतिवार को फुल हो गईं। शुक्रवार को एलएलबी में दाखिले लिए जाएंगे। साथ ही बीएससी जीव विज्ञान एवं गणित में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए जाएंगे। वहीं, एलएलएम में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को आठ जुलाई को बुलाया गया है। इसके लिए कटऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इविवि में बृहस्पतिवार को बीएएलएलबी में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया था। इस दौरान कुल 56 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिए। इनमें अनारक्षित वर्ग के 21, ओबीसी वर्ग के 17 अभ्यर्थियों के साथ एसटी वर्ग एवं कर्मचारी/अधिकारी आश्रित वर्ग के अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
इस तरह बीएएलएलबी की 101 सीटों प्रवेश हो चुके हैं और अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी एवं कर्मचारी/अधिकारी आश्रित वर्ग की सभी सीटें फुल हो गई हैं। अब केवल स्पोर्ट्स एवं दिव्यांग कोटे की सीटों के लिए प्रवेश लिए जाने हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को बीकॉम में भी प्रवेश लिए गए। बीकॉम में कुल 41 दाखिले हुए, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर (इडब्ल्यूएस) वर्ग के 27 और कर्मचारी/अधिकारी आश्रित वर्ग के 14 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

इविवि में प्रवेश के कटऑफ
- एलएलबी में पांच जुलाई को 176 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग, 122 या अधिक अंक एसटी वर्ग
- बीएससी जीवि विज्ञान में 140 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस वर्ग
- बीएससी गणित में 150 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस वर्ग
- बीकॉम में नौ जुलाई को 165 या अधिक अंक ईब्ल्यूएस वर्ग, कर्मचारी/अधिकारी आश्रित वर्ग
- एलएलएम में आठ जुलाई को 202 या अधिक अंक अनारक्षित, 182.4 या अधिक ओबीसी, 159.6 या अधिक एससी, 117.8 या अधिक एसटी, 194 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस वर्ग
इविवि में पीजी में प्रवेश के कटऑफ
- मनोविज्ञान में आठ जुलाई को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक 176 या अधिक अंक सामान्य वर्ग, 144 या अधिक ओबीसी, 100 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- भौतिक विज्ञान में नौ जुलाई को सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक 170 या अधिक अंक समान्य वर्ग, 160 या अधिक ओबीसी, 160 या अधिक
ईडब्ल्यूएस, 134 या अधिक एससी, 56 या अधिक एसटी
- सांख्यिकी में नौ जुलाई को सुबह नौ से 11 बजे तक 176 या अधिक अंक आरक्षित, 150 या अधिक ओबीसी, 150 या अधिक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी, कर्मचारी/अधिकारी आश्रिम वर्ग
प्रवेश के लिए प्रैक्टिकल की तिथि घोषित
- इविवि में एमए (पेंटिंग)/एमएफए (पेंटिंग) में सत्र 2019-20 के लिए प्रायोगिक परीक्षा 15 जुलाई को होगी। एमए (पेंटिंग) के अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे उपस्थित होना है। परीक्षा दो घंटे की है। वहीं, एमएफए (पेंटिंग) के अभ्यर्थियों को सुबह 11.30 बजे उपस्थित होना है। प्रैक्टिकल एवं इंटरव्यू तीन घंटे का होगा। परीक्षा विजुअल आर्ट्स विभाग में होगी। इसमें अनारक्षित, ओबीसी वर्ग के सभी क्वालीफाइड और एससी, एसटी, स्पोर्ट्स, ईडब्ल्यूएस कोटा के सभी अभ्यर्थी शामिल हो सकत हैं। वहीं, संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग में एमए/एमपीए प्रवेश 2019-20 की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 जुलाई को सुबह 9.30 से दोपर 2.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

कॉलेजों में प्रवेश---
सीएमपी डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में पांच जुलाई को 157 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी गणित में पांच जुलाई को144 या अधिक अंक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी जीव विज्ञान में 140 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 12 बजे के बीच काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना है)
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में पांच जुलाई को सुबह दस बजे 160 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीवोक स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2019-20 के लिए फूड प्रोसेसिंग एवं ऑटोमोबाइल विषयों में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें