फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : बीएससी होमसाइंस में पहले दिन 83 दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएससी होमसाइंस में पहले दिन 83 दाखिले
विज्ञापन

0 बीए में दूसरे दिन 400 अभ्यर्थियों ने लिए प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीएससी होमसाइंस में दाखिले की खिड़की सोमवार से खुल गई। बीएससी होमसाइंस में पहले दिन 83 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। वहीं, बीए में दूसरे दिन प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। बीए में दाखिले के लिए सभी श्रेणी (अनारक्षित) में 200 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार बीए में प्रवेश के लिए 407 अभ्यर्थियों ने रिपोर्टिंग की और इनमें से 400 अभ्यर्थियों ने दाखिले की प्रक्रिया पूरी की। बीएससी होम साइंस प्रवेश के समन्वयक प्रो. केएन उत्तम के अनुसार सभी वर्ग में 150 या इससे अधिक, ईडब्ल्यूएस के 102 या अधिक, ओबीसी वर्ग में 55 या अधिक, एससी वर्ग के 110 या अधिक और एसटी वर्ग का 50 या अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए बुलाया गया था। इस कटऑफ के तहत 83 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए हैं।
विज्ञापन

00
जगत तारन में बीए, बीकॉम में प्रवेश आज से
प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए और बीकॉम में प्रवेश 30 नवंबर से लिए जाएंगे। इसके लिए कटऑफ जारी कर दिए गए हैं। छात्राओं को महाविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पोर्टल पर जाकर 30 नवंबर से चार दिसंबर तक ऑनलाइन ओवदन पत्र भरने होंगे। बीए में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 140 या अधिक अंक, ईडब्लयूएस में 120 या अधिक, ओबीसी वर्ग में 120 या अधिक, एससी वर्ग में 75 या अधिक अंक पाने वाली छात्राएं एवं एसटी वर्ग की सभी छात्राएं और बीकॉम में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 120 या अधिक अंक, ईडब्लयूएस में 90 या अधिक, ओबीसी में 90 या अधिक, एससी वर्ग में 50 या अधिक अंक पाने वाली छात्राएं एवं एसटी वर्ग की सभी छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें