इलाहाबाद विश्वविद्यालय में (इविवि) में मंगलवार से बीएससी गणित और बीकॉम में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की गई। इस दौरान कुल 233 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए। इनमें से 103 अभ्यर्थियों ने बीएससी गणित और 130 अभ्यर्थियों ने बीकॉम में दाखिले लिए। वहीं, इविवि के संघटक महाविद्यालयों में भी प्रवेश की प्रक्रिया जारी रही और विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मंगलवार को भी नए कटऑफ जारी किए गए।
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी)
कीडगंज परिसर
- बीकॉम (केवल छात्र) में 11 नवंबर को 160 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी (छात्र-छात्राएं) में 11 नवंबर को 148 या अधिक अंक सभी वर्ग
- बीए (केवल छात्र) में 11 नवंबर को 140 या अधिक अंक सभी वर्ग
जीरो रोड परिसर
- बीकॉम (केवल छात्राएं) में 11 नवंबर को 160 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए (केवल छात्राएं) में 11 नवंबर को 140 या अधिक अंक सभी वर्ग
नोट: रिपोर्ट समय सुबह नौ से 11 बजे और प्रवेश समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक
भाषाओं में प्रवीणता पाठ्यक्रम में प्रवेश
भारतीय भाषा केंद्र, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के निदेशक प्रो. अतुल कुमार सिंह के अनुसार इस केंद्र पर कन्नड़, मलयालम, बंगला, उडिय़ा, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, असमी व नेपाली भाषाओं में एक वर्षीय प्रवीणता पाठ्यक्रम में नि:शुल्क प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी एडीसी के कीडगंज से किसी भी कार्य दिवस में शाम पांच से 6.30 बजे तक फॉर्म प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
बीए प्रथम वर्ष में 11 नवंबर को 105 या अधिक अंक सभी वर्ग सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक।
सीएमपी डिग्री कॉलेज
बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अनारक्षित श्रेणी में 165 या अधिक अंक एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। विस्तृत सूचना महाविद्यालय की वेसाबइट एवं नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
बीकॉम प्रथम वर्ष में 11 नवंबर को ऑनलाइन प्रवेश के लिए सभी वर्ग में 160 या अधिक अंक एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी आवेदन करें। विस्तृत जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बीवोक में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी कॉलेज से प्रवेश फॉर्म प्राप्त एवं जमा करें।