फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विविः रैगिंग 10 छात्र दोषी करार, छात्रावास से निष्कासित

Mon, 18 Nov 2019 09:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
allahabad university
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में हुई एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में 10 छात्रों को दोषी पाया गया है। रैगिंग के आरोप में दोषी पाए जाने पर कमेटी ने शताब्दी छात्रावास के नौ और एक अन्य छात्र को छात्रावास से निष्कासित करने के साथ प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की संयुक्त कमेटी ने 21 अक्तूबर को मिली शिकायत पर यह निर्णय लिया है। विवि की ओर से कहा गया है कि छात्रों की ओर से दोबारा इस प्रकार घटना की पुनरावृत्ति हुई तो कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एंटी रैगिंग कमेटी ने दोषी पाते हुए समिति की ओर से दंडित करते हुए तत्काल प्रभाव से शताब्दी पुरुष छात्रावास से निष्कासित कर दिया है। दोषी पाए गए छात्रों में बीएएलएलबी के निर्भय सिंह, बीएएलएलबी के शिखर श्रीवास्तव, बीएएलएलबी के सुजीत कुमार अग्रहरि, बीएएलएलबी के वैभव आनंद, बीएएलएलबी के अपूर्वराज, बीएएलएलबी के गोपाल नाथ कर्ना, बीएएलएलबी के अभिषेक कुमार तिवारी, बीएएलएलबी के राहुल वर्मा, बीएएलएलबी के अविनाश कुमार शामिल हैं। इसके साथ इसी मामले में शताब्दी छात्रावास का अंत:वासी नहीं होने के बाद भी बीएएलएलबी के ही गौतम आनंद को रैगिंग का दोषी पाया गया है। कमेटी ने गौतम आनंद को चालू सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया है।

प्रॉक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी दोषी भविष्य में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के किसी छात्रावास में प्रवेश के लिए नहीं ले सकेंगे। श्ताब्दी पुरुष छात्रावास में दोषी छात्रों का हमेशा के लिए प्रवेश प्रतिबंधित किया जाता है। प्रॉक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन छात्रों का निलंबन समाप्त करते हुए यह छात्रावास से निष्कासित किया जाता है। छात्रावास अधीक्षक को कहा गया है कि वह इन छात्रों के शताब्दी पुरुष छात्रावास में कक्ष रिक्त कर दें। विवि की ओर से इन छात्रों को चेतावनी दी गई है कि आगे इस प्रकार की प्रवृत्तियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें