फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Fri, 19 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति से उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है ।  उच्च न्यायालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब तक सीजेएम रहीं शिखा श्रीवास्तव यहीं पर एडीजे फास्ट ट्रैक हो गई है और सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी सोनिका चौधरी का स्थानान्तरण बदायूं एडीजे फास्ट ट्रैक के लिए हुआ है। स्पेशल सीजेएम रेशमा प्रवीण अब सीजेएम, एसीजेएम प्रथम स्वप्ना सिंह सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी, एसीजेएम अष्टम सुशील कुमार-स्पेशल सीजेएम, एसीजेएम नवम सुनील प्रसाद - एसीजेएम प्रथम और एसीजेएम एकादश मनोज कुमार तिवारी- सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी फास्ट टैक कोर्ट हाेंगे। इसी तरह जेएम पंकज कुमार और दीपक कुमार मिश्रा अब अपर सिविल जज जेडी और आस्था श्रीवास्तव जेएम होगी । मनोज कुमार शासन अपर सिविल जज जूनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगे।
विज्ञापन

0 प्रमुख सचिव गृह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी-रिपोर्ट तलब

इलाहाबाद। जिला न्यायालय ने अधिवक्ता राकेशनाथ पाण्डे की ओर से प्रमुख सचिव गृह, एसएसपी,सीओ फूलपुर और एसओ थरवई के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किए जाने की अर्जी को दर्ज रजिस्टर कर रिपोर्ट तलब किया है। मामले की सुनवाई दो मार्च को होगी। यह आदेश सीजेएम शिखा श्रीवास्तव ने दिया है।

मामले के अनुसार अधिवक्ता राकेश नाथ पाण्डे ने सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत अर्जी देकर कहा है कि 11अक्टूबर 2015 को सीओ फूलपुर के कार्यालय गया था जहां उन्होंने देखा कि  प्रमुख सचिव गृह के निर्देश का एक सूचनापट लगाया गया है जिसमें लिखा गया है कि झूठे मुकदमे दर्ज नहीं करना चाहिए आदि। वादी का तर्क है कि इस तरह की सूचना गैर कानूनी है और सीआरपीसी की धारा 154 (1) का उल्लंघन है। इस आदेश का बहाना लेकर पुलिस किसी भी अपराध की सूचना दर्ज करने से इंकार कर रही है। वादी ने प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पण्डा, एसएसपी इलाहाबाद, एमपी सलोनिया, सीओ फूलपुर और एसओ थरवई शंभू नाथ तिवारी को पक्षकार बनाते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने की याचना की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें