फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद देश के दस साफ सुथरे शहरों में शामिल

Sat, 13 Feb 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का इलाहाबाद में खासा असर पड़ा है। शायद इसी वजह से संगम नगरी देश के उन दस शहरों में शामिल हो गई है, जहां साफ सफाई सबसे बेहतर है। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कराए गए सर्वें के बाद इलाहाबाद को देश के टॉप टेन साफ सुथरे शहरों में शामिल कर लिया गया है। मंत्रालय ने देश के कुल 75 शहरों का सर्वें कराया था। शुक्रवार को यह खबर मिलते ही नगर निगम में जश्न का माहौल हो गया। तमाम कर्मचारियों और अफसरों ने नगर आयुक्त को बधाई भी दी।
विज्ञापन

बता दें कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत काम शुरू होने के बाद शहरी विकास मंत्रालय ने क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से देश के 75 शहरों का सर्वे कराने को कहा था। ताकि टॉप टेन शहरों की सूची बनाई जा सके। इन 75 शहरों में यूपी के इलाहाबाद के साथ कानपुर, लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, गाजियाबाद, नोएडा का सर्वे किया गया। इस सर्वे के लिए इलाहाबाद में भी एक टीम भी आई थी। टीम ने पांच जनवरी से 20 जनवरी के मध्य इलाहाबाद में सर्वें किया। इस दौरान रात्रि कालीन सफाई, खुले में शौच, नाले-नालियों की सफाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, बायोमैट्रिक हाजिरी आदि को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने परखा। यूपी के अन्य शहरों के मुकाबले इलाहाबाद में ये इंतजाम टीम को बेहतर लगे। सर्वें करने वाली टीम की मॉनीटरिंग इस अवधि में जीपीएस के तहत की गई। तमाम सुविधाओं को देखने के बाद केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने इलाहाबाद को देश के टॉप टेन साफ सुथरे शहरों में शामिल कर लिया है।
 शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक प्रवीण प्रकाश ने इस आशय का पत्र इलाहाबाद के नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय को भेजा है। नगर आयुक्त ने पत्र मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टॉप टेन शहर में इलाहाबाद के अलावा और कौन से शहर शामिल किए गए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। अब 15 फरवरी को उन्हें और महापौर को दिल्ली बुलाया जहां केंद्रीय मंत्री वैंकैया नायडृू उन्हें सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें