फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरडी राज्यमंत्री ने कहा जल्द मिलेगी नेट से छूट

Thu, 11 Feb 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूजीसी की ओर से विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में नेट-स्लेट अनिवार्य किए जाने के बाद परेशान हजारों पीएचडी धारकों के लिए अच्छी खबर है। इलाहाबाद के दौरे पर आए मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री (एमएचआरडी) डॉ. राम शंकर कठेरिया ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनके मंत्रालय की ओर से नेट-स्लेट से छूट देने के लिए प्रो. अरुण एस निग्वेकर समिति का गठन किया गया था।
विज्ञापन


इस कमेटी की रिपोर्ट शीघ्र आएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार ने पीएचडी धारकों की मांग के अनुरूप ही कमेटी का गठन किया था, इसलिए जल्द ही पीएचडी धारकों को नेट-स्लेट से छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बड़ा मुद्दा है, इसलिए उनकी सरकार इस मामले को लेकर सजग है।

नेट एवं स्लेट से छूट की मांग को लेकर बुधवार को पीएचडी धारकों का एक प्रतिनिधि मंडल एचआरडी मंत्री से सर्किट हाउस में मिला। प्रतिनिधि मंडल ने एचआरडी राज्यमंत्री से कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय सहित देश के अन्य विश्वविद्यालयों में चल रही शिक्षक भर्ती में उन लोगों को वंचित होना पड़ रहा है। सरकार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती से पूर्व उनकी मांगों पर विचार करके नेट से छूट के संबंध में आदेश जारी करे। पीएचडी धारकों की मांग पर एचआरडी राज्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय शिक्षक भर्ती की अंतिम तिथि से पहले इस संबंध में निर्णय ले लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. संदीप श्रीवास्तव, डॉ. शशिकांत राय, डॉ. सुधाकर पांडेय, डॉ. रामू सिंह, डॉ. शालिनी, डॉ. राजेश सिंह, सुरेश यादव, मनीष बाजपेयी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें