फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम, कठेरिया ने केसरी के घर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना

Thu, 11 Feb 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की पत्नी की दसवां पर बुधवार को नगर विकास मंत्री आजम खां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल केशरीनाथ की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रमाशंकर कठेरिया ने भी उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इनके अलावा भाजपा समेत अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी राज्यपाल के आवास पर पहुंच कर पत्नी के निधन पर दुख प्रकट किया।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आजम खां सुबह करीब पौने नौ बजे केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। इस बीच राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्री ने उनकी पत्नी के निधन पर दुख जताया। करीब पंद्रह मिनट रुकने के बाद आजम इलाहाबाद से आजमगढ़ के लिए प्रस्थान कर गए। उधर, दिन में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रमाशंकर कठेरिया भी राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे उनकी पत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया। ईश्वर से उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस दौरान बब्बू राम द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, डॉ.बीबी अग्रवाल, , विजय मिश्रा, सुशील मिश्रा, देवेंद्र नाथ मिश्र, मृत्युंजय तिवारी, रईस शुक्ला, सुरेश बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें