फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप ने दी नरेंद्रानंद को शास्त्रार्थ की चुनौती

Mon, 08 Feb 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप ब्रह्मचारी ने स्वामी नरेंद्रानंद को शास्त्रार्थ की चुनौती दी है। इस बाबत उनको पत्र भी दिया है जिसमें लिखा है कि आपने हमारे गुरु को शास्त्रार्थ करने की चुनौती दी है जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। परंतु आपकी योग्यता उनसे शास्त्रार्थ की नहीं है। ऐसे में उनके प्रतिनिधि के तौर पर हम आपको शास्त्रार्थ का न्योता देते हैं।
विज्ञापन


शास्त्रार्थ के नियमों का पालन करते हुए इसका स्थान, निर्णायक, विषय, प्रामाणिक ग्रंथ, शास्त्रार्थ की भाषा और शर्तों के बारे में बताएं ताकि शास्त्रार्थ हो सके। उन्होंने कहा कि हमारा स्पष्ट मत है कि काशी सुमेरू मठ भौतिक मठ नहीं है। यदि शास्त्रार्थ में आप विजयी होेते हैं तो हम आपको बतौर सुमेरू मठ का शंकराचार्य स्वीकर कर लेंगे। हारने की स्थिति में हमेशा के लिए शंकराचार्य कहना, कहलवाना बंद करना पडे़गा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें