फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य ने कहा, महिलाओं के लिए शनिपूजा अमंगलकारी

Fri, 29 Jan 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 महाराष्ट्र के शनि तीर्थ शनि शिगनापुर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक को लेकर अब ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने भी मुहर लगा दी है। उन्होंने दो टूक कहा है कि धर्म मान्यताओं और परंपराओं पर चलता है, इसमें सामाजिक न्याय जैसी कोई बात नहीं होती।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने कहा, शनि क्रूर ग्रह है, इसलिए महिलाओं को उनकी दृष्टि से बचते हुए उनकी पूजा नहीं करनी चाहिए। शनि कोई देवता नहीं बल्कि ग्रह हैं। निर्णय सिंधु में स्पष्ट लिखा है कि शनिपूजा महिलाओं के लिए अमंगलकारी है। शनि की पूजा से उनके माथे का सिंदूर मिट सकता है। वस्तुत: साईं पूजा की तरह ही शनि पूजा का प्रचार भी सिर्फ कमाई के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें