फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराछात्र सम्मेलन में यादें साझा किए

Mon, 25 Jan 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आईईआरटी एलुमनी सोसाइटी की ओर से सोमवार को संस्थान के आडिटोरियम में आयोजित पुरा छात्र सम्मेलन में प्रतिभागी छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आईईआरटी के निदेशक डॉ. विमल मिश्र ने पुराछात्रों के स्वागत करने के साथ अपने अनुभव से संस्थान के छात्रों को मदद का आह्वान किया। इस दौरान पुराछात्रों ने एक-दूसरे से यादें साझा की। उन्होनें 25 वर्ष पूरा करने वाले 1991 बैच के छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट किया। 
विज्ञापन

पुराछात्र सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोनभद्र से राजीव मिश्र, गाजियाबाद से विनय कुमार सिंह, गाजियाबाद से विभूति भूषण परीद, गोवा से आनंद मिश्र, कनाडा से राकेश मिश्र, यूएई से विशाल सक्सेना, दिल्ली से सजल त्रिपाठी, मुंबई से अनूप वैश्य लखनऊ से प्रमोद मिश्र, झांसी से प्रमोद पाल, फरीदाबाद से भाष्कर पांडेय, नोएडा से सुशील सरोज सहित बड़ी संख्या में पुराछात्रों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन राजीव मिश्र एवं संयोजन अनुराग सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें