फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस आज, होंगे विविध कार्यक्रम

Mon, 25 Jan 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रशासन के साथ शैक्षणिक, सामाजिक संगठनों की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से कलेेक्ट्रेट एवं तहसील मुख्यालयों, चंद्रशेखर आजाद पार्क, पुलिस लाइन सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ध्वजा रोहण, प्रभात फेरी के साथ विविध कार्यक्रम होंगे। सोमवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनहित संघर्ष समिति और नागरिक मूल्यांकन प्रतिष्ठान समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में सुबह 8.30 बजे, चंद्रशेखर आजाद पार्क, चौक स्थित नीम के पेड़ के नीचे, एसआरएन चिकित्सालय में, शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा के सामने सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुबह नौ बजे, पुलिस लाइन में सुबह 9.30 बजे। इसके अलावा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से लाइब्रेरी हाल में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा सुबह 11.30 बजे, रेलवे मुख्यालय पर सुबह 9.30 बजे, इविवि में सुबह 10 बजे, इविवि वर्कर्स यूनियन की ओर से इविवि परिसर में सुबह 10.30 बजे, इलाहाबाद न्यूज रिपोर्ट्स क्लब की ओर से क्लब में सुबह 9.30 बजे, शहर कांग्रेस कमेटी का जीरो रोड कार्यालय पर सुबह 9.30 बजे, श्री हरिओम व्यायामशाला उत्तर मध्य रेलवे स्टेशन सिटी साइट पर सुबह 9.30 बजे।
दावा की ओर से हाईकोर्ट के पास स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने, होटल कान्हा श्याम में आर्ट प्रतियोगिता सुबह 11 बजे, आम आदमी पार्टी के माघ मेला शिविर में सुबह 11 बजे, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुबह 9.30 बजे, अखिल भारतीय बारी समाज की ओर से सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर सुबह 10 बजे, वीर शिरोमणि रूपन बारी सेवा संस्थान की ओर से सिविल लाइंस स्थित एमजी मार्ग पर सुबह 10.30 बजे सहित विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें