फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयाग में 25 जनवरी से होगा कई ट्रेनों का स्टॉपेज

Sat, 16 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर रेलवे के प्रयाग रेलवे स्टेशन पर जल्द ही वहां से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें रुकने लगेंगी। उत्तर रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 25 जनवरी से यहां गोदान, कामायनी, साकेत और सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यात्री काफी समय से मांग कर रहे हैं कि प्रयाग स्टेशन पर कामायनी, साकेत, गोदान और सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए। पिछले साल यहां निरीक्षण पर आए लखनऊ मंडल के डीआरएम ने आश्वस्त भी किया था कि प्रयाग में जल्द ही लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा।

अब इसी क्रम में यहां रेलवे ने मुंबई जाने वाली तीन ट्रेनें गोदान, कामायनी और साकेत एक्सप्रेस और दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव प्रयाग में करने का निर्णय लिया है। 25 जनवरी से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। रेलवे अफसरों का कहना है कि यहां स्टॉपेज का नोटिफिकेशन जल्द ही आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें