फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने दिया एकेडमिक एक्सलेंस पर जोर

Fri, 15 Jan 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतनलाल हंगलू ने 30 दिसंबर 2015 को कार्यभार संभालने के बाद पहली बार विवि के शिक्षकों से सीधे संवाद किया। शिक्षकों को अपने प्रथम संबोधन में कुलपति ने विवि में पठन-पाठन का माहौल बनाने के साथ विवि में शोध के स्तर को वैश्विक स्तर पर ले जाने की बात कही। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह मात्र पठन-पाठन और रिसर्च पर जोर दें उनके काम में कोई प्रशासनिक बाधा आती है तो इसको दूर करने के लिए वह उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


कुलपति ने शिक्षकों से कहा कि विवि परिसर में शिक्षण कार्य, शोध एवं विवि के विकास के अतिरिक्त दूसरी बातों को भूल जाएं। उन्होंने कहा कि यह विवि आपकी मातृ संस्था है, इसके साथ धोखा न करें। उन्होंने कहा कि यहां के शिक्षकों में क्षमता है, वह अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें। कुलपति ने शिक्षकों से सीधे संवाद करके उनकी समस्याएं जानी और अपनी डायरी में शिक्षकों के नाम से समस्या नोट करके उसे दूर कराने की बात कही।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतनलाल हंगलू ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता नीरज कुमार त्रिपाठी को विवि का प्रमुख अधिवक्ता नियुक्त किया है। वह आठ जनवरी से विवि की सभी मामले की नोटिस लेने के साथ विवि की ओर से फाइल का निपटारा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें