एक पखवारे से धरने पर बैठे रहने के बावजूद मेला प्रशासन माधोदास की मांगे सुनी नहीं। इससे आक्रोशित माधोदास अब आमरण अनशन करेंगे। यह निर्णय उन्होंने बृहस्पतिवार की शाम को हुई संतों की बैठक में लिया। उन्होंने कहाकि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे गंगा स्नान नहीं करेंगे।
माघ मेला क्षेत्र स्थित मेला प्रशासन कार्यालय पर धरना दे रहे माधोदास ने मेला प्रशासन पर कई आरोप लगाए। कहा कि बीते पखवारा से वे धरना पर हैं पर एक बार भी जिलाधिकारी उनसे बातचीत करने नहीं आए। वे आज भी खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष हैं। अभी तक समिति का चुनाव भी नहीं हुआ। प्रशासन ने मनमाने तरीके से खाक चौक की भूमि आवंटित की है। प्रशासन के रवैए से उन्हें निराशा हुई है ऐसे में आमरण अनशन करने का निर्णय लिया।