फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के बीच अल्लापुर में हटाया अतिक्रमण

Thu, 07 Jan 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम और एडीए के संयुक्त दस्ते ने बुधवार को अल्लापुर में भारी विरोध के बीच अतिक्रमण अभियान चलाया। बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम एवं मटियारा रोड पर नाले-नाली के ऊपर रैंप, ग्रीनरी तोड़ने के दौरान लोगों ने विरोध किया। इस पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। एक फैब्रिकेटर की दुकान सील करने के दौरान भी हंगामा हुआ।
विज्ञापन


एडीए के जोनल अधिकारी आलोक पांडेय, निगम के अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव एवं अतिक्रमण निरीक्षण पीयूष मोहिले के नेतृत्व में जार्जटाउन थाने की पुलिस एवं पीएसी के साथ संयुक्त दस्ता दिन में अल्लापुर पहुंचा। यहां बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम में काफी घरों से आगे ग्रीनरी और नाले पर कब्जा कर रैंप और दीवार उठा ली गई थी। कई जगह ग्रीनरी, रैंप, दीवार तोड़ने के बाद दस्ता आगे बढ़ा। इस बीच वहां काफी भीड़ जुट गई। दस्ते स्कीम में कुछ रैंप, ग्रीनरी ध्वस्त होने के बाद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा।

यहां से दस्ता मटियारा रोड पहुंचा। नाले-नालियों पर बने रैंप, दुकानों के आगे टिन शेड, गुमटी-ठेले तोड़ते हुए दस्ता आगे बढ़ा तो भीड़ ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस को दोबारा लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। मटियारा रोड पर एडीए की ओर से फैब्रिकेटर की एक दुकान सील करने के दौरान व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी जुट गए। इस दुकान को पूर्व में भी दो बार सील किया था। उस दौरान दुकान मालिक ने फैब्रिकेटर का काम न करने का आश्वासन दिया लेकिन फिर से काम शुरू कर दिया। व्यापार मंडल ने आगे काम न करने का भरोसा दिलाया। दस्ते ने रामलीला पार्क के पास दर्जनभर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई में 15 रैंप, ग्रीनरी एवं दीवारे, 19 टिन शेड तथा 14 गुमटी-ठेले ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें