फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों से चार गुना किराया वसूलेगा नगर निगम

Thu, 07 Jan 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर निगम शहर में किराए पर दी गई अपनी दुकानों से अब किराए के रूप में मोटी रकम वसूल करेगा। निगम ने दुकानों का किराया बढ़ाने का फैसला ले लिया है और यह बढ़ोतरी चार गुना तक होगी। निगम प्रशासन ने इन दुकानों का आखिरी बार किराया 15 वर्ष पहले बढ़ाया था। नई बढ़ोतरी के संबंध में जल्द ही नगर आयुक्त आदेश भी जारी कर देंगे।
विज्ञापन


चौक स्थित मोहम्मद अली पार्क, सरोजनी नायडू मार्ग समेत शहर के कुछ हिस्सों में नगर निगम की तकरीबन 300 दुकानें हैं। हालांकि रोड पटरी पर बनी ज्यादातर दुकानें नगर निगम गिरा चुका है, जबकि सस्ता बाजार, घंटाघर समेत कई अन्य क्षेत्रों में रोड पटरी पर दुकानें निरस्त की जा चुकी हैं। नगर निगम इनसे किराया नहीं ले रहा और उन्हें ध्वस्त करने की तैयारी है। इस बीच 300 दुकानों के किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। निगम अभी इन दुकानों से तकरीबन 700 रुपये महीना किराया वसूल रहा है।

नजूल प्रभारी एसएल यादव ने बताया कि इन दुकानों का किराया अंतिम बार वर्ष 2000 में बढ़ाकर 700 रुपये किया गया था। अब चार गुना बढ़ोतरी के साथ हर दुकान से करीब 2800 रुपये महीना किराया वसूला जाएगा। इससे निगम को हर माह करीब 8.40 लाख रुपये की आय होगी। नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस संबंध में अगले कुछ दिनों में आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें