फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाने में देरी पर पत्नी को मारा फावड़ा, हालत नाजुक

Mon, 04 Jan 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार में बारा के कूंडी गांव में रविवार शाम खाना बनाने में देर करने से नाराज पति ने पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। सिर पर फावड़ा लगने से पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। खून से लथपथ पत्नी को देखकर पति घबरा गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। घायल पत्नी को जसरा के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। वहीं घटना के बाद से पति फरार है।
विज्ञापन


बारा के कूंडीं गांव का लाला हरिजन (22) अप्पे चालक है। उसने दो साल पहले सीमा देवी के साथ अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। उनके एक दो माह की बेटी है। रविवार शाम को लाला हरिजन घर पहुंचा। उसने पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने नहीं सुना। इस पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। यह देखकर लाला गुस्से से लाल हो गया। वह पत्नी पर भड़क गया। इसी दौरान उसने बगल में पड़ा फावड़ा उठा लिया और पत्नी पर हमला बोल दिया। सिर में फावड़ा से सीमा को गंभीर चोट लग गई। वह खून से भीग कर जमीन गिर पड़ी।

 पत्नी को इस हाल में देखकर लाला दहशत में आ गया। वह मौके से भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग आए। सीमा को पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। सूचना पर बारा पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं लाला की करतूत से सीमा के मायके और ससुराल वाले परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें