शहर के शाहगंज इलाके में स्थित गुडविल होटल के कमरे में ठहरे रेलकर्मी विनोद कुमार (45) की शनिवार रात को लाश मिली थी। अंदर से कमरा बंद होने पर होटलकर्मियों ने शाहगंज पुलिस को सूचना दिया था। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निक ाला गया था। शिनाख्त के बाद परिजनों को विनोद के मौत की जानकारी दी गई। रविवार को परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
फिरोजाबाद में टूंडला इलाके के नगराराठी गांव का विनोद कुमार बतौर पोर्टर इलाहाबाद जंक्शन पर तैनात था। वह जंक्शन के बाहर शाहगंज इलाके में होटल गुडविल में सालभर से कमरा नंबर 12 में ठहरा हुआ था। वह दोनों पैर से विकलांग था। शनिवार को वह देर तक सोकर नहीं उठा तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर कमरे में विनोद की लाश पड़ी थी। प्रथम दृष्टया आशंका थी कि विनोद कुमार ने जहर खाकर सुसाइड किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई। जिसके बाद विसरा प्रिजर्व कर लिया गया। वहीं परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।