सिपाही भर्ती में मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया अपनाए जाने के विरोध में रविवार को छात्र सड़क पर आ गए। सरकार के इस फैसले के विरोध में सैकड़ों अभ्यर्थी आजाद पार्क के सामने जुटे। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि सरकार इस फैसले को वापस ले और भर्ती में लिखित परीक्षा के आधार पर ही हो। लिखित परीक्षा को हटाकर सरकार मेधावी छात्रों के साथ धोखा कर रही है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो मामले को हाईकोर्ट में ले जाएंगे।