फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में महिला से छिनैती

Fri, 18 Dec 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस इलाके में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाश ई रिक्शा पर बैठी महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। गाजियाबाद की रहने वाले तनुजा शर्मा एलनगंज स्थित सीमैट में ट्रेनिंग कर रही हैं। वह बृहस्पतिवार शाम को ई रिक्शा से स्टेशन जा रही थीं। महात्मा गांधी मार्ग पर कामधेनु स्वीट हाउस के पास तनुजा के परिचित उतरकर मिठाई लेने चले गए।
विज्ञापन


तनुजा रिक्शे में ही बैठी रहीं। इसी बीच एक बाइक पर दो बदमाश आए और रिक्शे में बैठी तनुजा का पर्स छीनकर भाग निकले। छिनैती के बाद तनुजा ने शोर मचाया लेकिन बदमाश तेजी से पत्थर गिरजाघर की ओर भाग निकले। तनुजा ने बताया कि पर्स छह हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें