फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स दिवस पर हक के लिए उठी आवाज

Fri, 18 Dec 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर्स दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले भर के पेंशनरों ने संगठित होकर अपने हक के लिए आवाज उठाई। बात चिकित्सा की हो या अन्य सुविधाओं की, पेंशनरों ने अपनी बात शासन स्तर तक पहुंचाने और अधिकार पाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। एक तरफ पेंशनरों ने जिला प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया तो दूसरी ओर एक अन्य कार्यक्रम में पेंशनरों ने समस्याओं पर विचार-विमर्श किया और कई विभागों से बतौर अतिथि उपस्थित अफसरों के समक्ष अपनी बात रखी।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले केंद्रीय, राजकीय पेंशनरों सहित पूर्व सैनिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सुभाष चौराहे से कोरल क्लब तक पदयात्रा निकाली। क्लब में कार्यक्रम के दौरान पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर अस्सी वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पेंशनरों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सभाजीत यादव ने कहा कि पेंशनर्स का अनुभव देश और समाज को नई दिशा दे सकता है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार को समाज के हित में इनके अनुभव का लाभ लेना चाहिए। साथ ही पेंशनर्स के स्वास्थ्य एवं उनसे जुड़ी तमाम समस्याओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर डीआरएम वीके त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, पूर्व कमिश्नर बादल चटर्जी, पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से आरएस वर्मा, श्याम सुंदर पटेल, आके मेहता, हिंछलाल सिंह, एसएन प्रसाद आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट के संगम सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर उन्हें पेंशनरों की समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव एवं संयोजक आरपी पांडेय ने कहा कि पेंशनर्स को सीएमओ के यहां अपने इलाज की प्रतिपूर्ति में काफी कठिनाई आ रही है। इसका सरलीकरण किया जाना चाहिए। डीएम एवं मुख्य कोषाधिकारी ने आश्वस्त किया कि तीन माह में जनपद स्तर पर समीक्षा बैठक करके समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उधर, कोऑर्डिनेंटिंग कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन की थार्नहिल रोड स्थित एक कोचिंग परिसर में हुई बैठक के दौरान पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही कई पेंशनरों को सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के महामंत्री जेपी धीर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें