फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत

Mon, 07 Dec 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 गंगापार के हंडिया कस्बे में रविवार शाम को बालू लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। मासूम की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में घटना को लेकर खासा आक्रोश है।
विज्ञापन


हंडिया क स्बे के ज्ञानी फल का कारोबार करते हैं। उनका मकान हंडिया-जंघई संपर्क पर मार्ग पर है। ज्ञानी के तीन बेटों कल्लू, अंश में लकी सबसे छोटा था। रविवार शाम को ज्ञानी कस्बा स्थित अपनी दुकान पर गए थे। घर में पत्नी रेखा और बच्चे थे। शाम को लकी (3) घर के बाहर खेल रहा था। रेखा किसी काम से घर के अंदर चली गईं। लकी खेलते-खेलते सड़क पर चला गया। तभी बालू लादकर गांव की ओर जा रहे तेज रफ्तार से बेकाबू एक ट्रैक्टर ने लकी को कुचल दिया। हादसे के बाद मासूम की चीख सुनकर मां दौड़ी।

 भीड़ जुटती इससे पहले ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग चुका था। लकी खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। आनन-फानन में लकी को लेकर घरवाले अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से ज्ञानी और रेखा का रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाराज लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। भरोसा दिलाया कि हादसे का आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें