फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से पड़ोसी युवक ने रेप की कोशिश

Mon, 07 Dec 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार के कोरांव इलाके में रविवार शाम को चौदह वर्षीय किशोरी को घर में अकेले देख पड़ोस का एक युवक घुस गया। युवक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगा और उसके कपड़े फाड़ दिए। किशोरी के चीखने पर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी के परिजन घटना की शिकयत लेकर थाने पहुंचे तो प्रभारी एसओ कोरांव ने सुबह आकर तहरीर देने की नसीहत देकर घर जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


कोरांव इलाके के  एक  किसान की चौदह वर्षीय बेटी रविवार रात घर में अकेले थी। घरवाले खेत में धान कटाई करने गए थे। तभी पड़ोस का एक युवक घर में घुस गया और किशोरी से अश्लील हरकत करने लगा। पड़ोसी की यह हरकत देखकर उसे कुछ समझ नहीं आया। जब वह कपड़े फाड़ने लगा तो किशोरी विरोध करते हुए चिल्ला पड़ी। किशेारी के चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। तब आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी के परिजन भी खबर पाकर खेत से घर आ गए। पूछताछ के बाद पीड़िता को लेकर घरवाले कोरांव थाने पहुंचे लेकिन उनकी तहरीर नहीं ली गई। प्रभारी एसओ ने कहा कि परिजन शिकायत लेकर आए थे लेकिन वे सुबह तहरीर देने की बात कहकर गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें