फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ बच्चों की चीख से दहले लोग

Fri, 04 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार के औद्योगिक क्षेत्र इलाके में स्कूल वाहन सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी स्कूल वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी में बैठे 18 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे खून से लथपथ बच्चे चीख रहे थे। यह मंजर देख वहां मौजूद लोग दहल उठे।
विज्ञापन


 आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया और पुलिस की मदद से उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। खबर पाकर स्कूल प्रबंधन और बच्चों के अभिभावक भी परेशान हाल अस्पताल पहुंचे। घायलों में दो बच्चों की हालत नाजुक है। जबकि अन्य छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। हादसा स्कूल वाहन (मैजिक) के चालक की लापरवाही के चलते हुआ। वैन में संख्या से अधिक बच्चे भी थे।

  औद्योगिक क्षेत्र के सेन्ट जांस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को प्राइवेट वैन(मैजिक) का चालक सूरज नैनी के एडीए, बिनोवा नगर, त्रिवेणी नगर, मुक्ता विहार और आनंद नगर से कुल 18 बच्चों को बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रहा था। सुबह का समय होने के चलते चालक काफी रफ्तार में था। औद्योगिक क्षेत्र के डेरी चौराहे के पास पहुंचते ही मैजिक अनियंत्रित हो गई। बेकाबू मैजिक सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर में मैजिक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी भागकर पहुंचे। वैन में फंसे बच्चे खून से लथपथ तड़प रहे थे।
विज्ञापन


हादसे के चलते सड़क पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। किसी तरह भीड़ ने वैन में फंसे बच्चों को एक-एक कर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना के बाद स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर दूसरी वैन भी भेजी गई। सूचना पाकर बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में पहुंचे अभिभावक बदहवास थे। अस्पताल में बच्चों को खून से सने कपड़ों में देखकर उनकी आंखों से आंसू निकल आए। बच्चों को सकुशल देखने के बाद ही उन्हें सुकू न मिला। हादसे में साहिल, संस्कार, श्रेयांस, रुद्र प्रताप सिंह, प्रखर सिंह, कुलभूषण, शिवांशु, अनुष्का मिश्रा, कौस्तुभ, तनमय पाण्डेय, आर्यन सिंह, अंचित, वैश्नवी, करण, अंकुश जायसवाल घायल हुए हैं। इसमें साहिल और संस्कार की हालत नाजुक है। उनके सिर में चोट है। साहिल नर्सरी का छात्र है जबकि संस्कार तीसरी का।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें