फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली की रात गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 14 Nov 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मुट्ठीगंज के कटघर में राजा बनारस की कोठी के पास स्थित एक गोदाम में दीपावली की रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और मुट्ठीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की दर्जनभर गाड़ियों के पहुंचने के बाद आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका लेकिन तक गोदाम में रखा लाखों का सामान जल गया और बगल के घरों की दीवार मे दरार आ गई। आग बुझने के बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा हटिया पुलिस चौकी के पास एक बिस्किट गोदाम में भी आग लगी थी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

 
कटघर के काशी राज नगर राजा बनारस की कोठी के पास रचित अग्रवाल का घर है। उनका घर में अग्रवाल इंटरप्राइजेज के नाम से एजेंसी है। वे तेल, साबुन, वाशिंग पाउडर, गुटखा समेत अन्य दर्जन भर सामानों के थोक कारोबारी हैं। दीपावली की रात रचित मां के साथ किसी रिश्तेदार के घर गए थे। घर में पिता राजकुमार अग्रवाल और भाई निर्देष अग्रवाल थे। तभी रात लगभग सवा 11 बजे गोदाम से आग की लपटें और धुंआ उठने लगा। गोदाम में आग से मोहल्ले में खलबली मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची।

आग को फैलते देख दमकल की और गाड़ियां बुलानी पड़ी। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन जब आग बुझती गोदाम में रखा सामान जल गया। इतना ही नहीं बगल में रहने वाले दीपक श्रीवास्तव के घर की दीवार में भी दरार आ गई। फायरमैन धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि आशंका है कि आग पटाखे की चिंगारी के चलते लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें