फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर जनरल शशिकांत ने संभाली सब एरिया की कमान

Tue, 01 Mar 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर जनरल प्रेम सागर के सेवानिवृत्त होने के बाद मेजर जनरल शशिकांत सिंह ने सोमवार को पूर्व उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग की कमान संभाल ली। मेजर जनरल शशिकांत सिंह सेंट फ्रांसिस कॉलेज लखनऊ के छात्र रहे हैं। उन्होंने सन 1977 में सेना के तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया एवं सेवा काल के दौरान तमाम सैन्य कोर्स में अव्वल रहे।
विज्ञापन

 वे प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन से एमएससी, डीएपीवी इंदौर से एम फिल एवं लखनऊ विवि से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। ऑपरेशन पवन, रक्षक एवं पराक्रम के समय जम्मू एवं कश्मीर में एक तोपखाना रेजिमेंट और ब्रिगेड का कुशलता से कमांड किया है। पदभार ग्रहण करने पर मेजर जनरल शशिकांत सिंह और उनकी पत्नी बाला सिंह ने सभी अधिकारियों, जेसीओ सहित सभी कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया। इसके पहले मेजर जनरल प्रेम सागर को विदाई दी गई। उनकी विदाई के दौरान ‘पुल एशोर’ रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें