फूलपुर से 132 केवी की लाइन में समस्या आने से सोमवार को शहर उत्तरी के कई इलाकों में बिजली घंटों गुल रही। इससे लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। लोगों ने इसकी शिकायत बेली सब स्टेशन पर की तो उन्हें लाइन में खराबी की जानकारी मिली।
शहर उत्तरी इलाके की विद्युत आपूर्ति के लिए फूलपुर से 132 केवीए की लाइन आती है। फूलपुर से 132 केवीए की लाइन तेलियरगंज आई हुई है। तेलियरगंज से शहर बेली सहित दूसरे सबस्टेशनों को बिजली आती है। सोमवार को लाइन खराब होने से बेली, म्योराबाद, स्टेनली रोड, तेलियरगंज सहित आसपास के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोग शिकायत करने लगे। लोगों का घरों में रहना भी मुहाल हो गया। म्योहाल विद्युत खंड के अधीषासी अभियंता एके सिंह ने कहा कि दोपहर चार बजे के बाद गड़बड़ियों को ठीक करके आपूर्ति को बहाल किया गया।