फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदाओं के साथ बोलीं अमीषा,कहो ना प्यार है

Mon, 29 Feb 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुरंगी प्रस्तुतियों के साथ यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब का मंच रविवार को भी सजा। महोत्सव के समापन पर नामचीन गायक जावेद अली ने जहां गीतों से मन मोहा वहीं मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा और खूब तालियां बटोरीं। जरीन भी खूब रहीं।
विज्ञापन


यमुना आरती से शुरुआत के बाद स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियों से मंच को समृद्ध किया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ.हरिओम ने कई सदाबहार गीत सुनाए। उन्होंने चौदहवीं का चांद हो,या आफताब हो, परदेसियों से ना अंखियां मिलाना,’ जैसे गीतों से श्रोताओं की वाहवाही लूटी।

पार्श्व गायक जावेद अली ने ‘कहने को जश्न बहारा है,’ ‘तेरा दीदार हुआ,’ ‘तू ही हकीकत’ जैसे कई सुपरहीट गीत सुनाए। इसके बाद अभिनेत्री अमीषा पटेल ने मंच पर जलवा बिखेरा। वह अपनी चर्चित फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के गीत सहित अन्य सदाबहार गीतों पर ठुमके लगाकर सम्मोहित करती रहीं। दीर्घा से युवाओं ने उनका साथ दिया तो अमीषा की अदाओं का जादू और निखरा। संचालन डॉ.रंजना त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें