फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ रोजगार भी दिलाएगा इग्नू

Mon, 29 Feb 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ रोजगार भी दिलाने का प्रयास करता है। विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर अपना बायोडाटा भेजकर अपने को पंजीकृत करवा सकते हैं। विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं ने अपने विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने के लिए इग्नू का सहयोग लिया है। यह बातें इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संजय कुमार ने नव प्रवेशी छात्रों के परिचय सभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इग्नू ने गांव में दूर-दराज में रहने वाले लोगों को कौशल विकास के जरिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद डिग्री कॉलेज अध्ययन केंद्र पर संयुक्त रूप से इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तथा इलाहाबाद एग्रीकल्चरल इंस्टीट्यूट अध्ययन केंद्र के नव प्रवेशी छात्रों के लिए आयोजित परिचय सभा में डॉ. संजय कुमार ने कहा कि इग्नू के पाठ्यक्रम रोजगार मूलक हैं एवं विद्यार्थियों का कौशल विकास करने में सहायक हैं। इग्नू के सभी पाठ्यक्रम भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के सभी सदस्य संस्थानों की ओर से मान्यता प्राप्त हैं और सभी भारतीय विश्वविद्यालयों, मान्यता प्राप्त विवि, संस्थानों की उपाधियों, डिप्लोमा प्रमाण पत्रों के बराबर हैं।

परिचय सभा के दौरान छात्रों को सलाहकार कक्षाओं, सत्रीय कार्य, सत्रांत परीक्षा के अलावा माध्यम परिवर्तन, नाम में सुधार, पता में सुधार आदि के विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर इलाहाबाद के समन्वयक डॉ. नलिन कुमार जैन, पूर्व समन्वयक डॉ. आरपी चतुर्वेदी,प्रो. जगदीश नारायण, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. एसपी सिंह एवं एडीसी की प्राचार्या डॉ. शशि टंडन और अध्ययन केंद्रों की ओर से संचालित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें