फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचारों और अभिव्यक्ति की ‘अभिव्यंजना’

Fri, 19 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डायमंड जुबली छात्रावास में शुक्रवार को शुरू तीन दिनी वार्षिक सांस्कृतिक समारोह में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एकल नृत्य और फैशन शो मुख्य आकर्षण रहा। स्व.अमित दुबे स्मारक दुबे वाद-विवाद प्रतियोगिता में शामिल 20 छात्राओं ने संस्कृति एवं सभ्यता के महत्व और उनके सरंक्षण पर विचार रखे तो स्व.केपी सिंह स्मारक क्विज में जानकारियों का परिचय दिया। अंत्याक्षरी के दौरान भी जमकर ताली बजी।
विज्ञापन


 वर्धा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय ने हॉस्टल के दिनों की यादें ताजा कीं। सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने हॉस्टल के पुस्तकालय के नवीनीकरण तथा वातानुकूलित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर यूएस राय ने की। समारोह में वार्डेन भरत सिंह, एचके दीक्षित, अधीक्षक राजीव गिरि, प्रोफेसर जटाशंकर, डीएसडब्ल्यू प्रोपफेसर हर्ष कुममार आदि शामिल रहे।

 इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में शुक्रवार को शुरू दो दिनी सेमिनार में शिक्षक शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रमों तथा शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति और उसके उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। सेमिनार में प्रोफेसर स्मृति स्वरूप, प्रोफसर एसएस जेना, प्रोफेसर पीके साहू, प्रोफेसर प्रतिभा उपाध्याय आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें