फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी का अपहरण, अधमरा कर छोड़ दिया

Tue, 23 Feb 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया में रविवार देर रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने एक दुकानदार को अगवा कर लिया। दुकानदार के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। दुकानदार को गाड़ी में बैठाकर बदमाश भागे तो दूसरे दुकानदार ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। लगभग दो घंटे बाद खून से लथपथ दुकानदार हंडिया थाने पहुंचा। बदमाशों ने दुकानदार की रिवॉल्वर, नगदी और मोबाइल लूट लिया था। पूछताछ के बाद हंडिया पुलिस ने घेरेबंदी कर लगभग चार घंटे बाद हंडिया इलाके से बदमाशों को स्कार्पियो समेत दबोच लिया। 
विज्ञापन

हंडिया के वार्ड नंबर पांच के रहने मनोज मौर्या की हंडिया कस्बे में हाईवे के बगल इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान है। वह रविवार रात लगभग साढ़े दस बजे हलवाई ओम प्रकाश यादव के यहां मिस्त्री लेकर फ्रिज बनाने गए थे। इसी बीच स्कार्पियो से असलहाधारी बदमाश पहुंचे। उन्होंने दुकान में घुसते ही हमला बोल दिया। ओम प्रकाश, मनोज और मिस्त्री को लहूलुहान कर दिया। बदमाश मनोज को स्कार्पियो में खींचकर भाग निकले। कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने मनोज की आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद मलिक पुर के पास उसे स्कार्पियो से उतारा और दोबारा पीटा। मनोज अचेत हो गया तो मोबाइल, रिवॉल्वर और नगदी लूट कर बदमाश भाग निकले। उधर हंडिया पुलिस भी बदमाशों की घेरेबंदी में दबिश दे रही थी। तभी रात लगभग दो बजे मनोज खून से लथपथ थाने पहुंचे। मनोज से पूछताछ के बाद पुलिस को काफी जानकारी मिल गई। चौकी प्रभारी बरौत राम प्रवेश यादव की अगुवाई वाली टीम ने घेरेबंदी कर बदमाशों को स्कार्पियो समेत दबोच लिया। एसपी गंगापार राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश हंडिया इलाके के रहने वाले हैं। इनमें अशोक यादव, राजू यादव, सुशील यादव और हरिश्चंद्र केशरवानी हैं। हरिश्चंद्र केशरवानी के खिलाफ क ई मुकदमे दर्ज हैं। 
बदमाशों की तलाश में लूटी गई रिवॉल्वर, नगदी, मोबाइल के अलावा तलवार और कटारी भी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ हंडिया थाने में मुकदमा लिखकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी गंगापार राजेश कुमार और सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने हंडिया इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह, एसआई रामप्रवेश यादव और उनकी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए पांच हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। पूछताछ में पता चला है कि बदमाश कहीं और वारदात के इरादे से निकले थे लेकिन रात में दुकान खुली देख वहां घुस गए थे। मनोज बदमाशों को पहचान रहा था इसलिए उसे बदमाशों ने मरा हुआ जान कर सड़क के किनारे फेंक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें