अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले में आरोपी शिष्य आनंद गिरि की जमानत अर्जी की सुनवाई टल गई है। हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई केलिए 15 मार्च की तारीख तय की है।
इससेपहले कोर्ट केसमक्ष मामला प्रस्तुत किया गया। याची केअधिवक्ता की ओर से मामले में सुनवाई के लिए कोई तिथि तय करने की मांग की गई, जिस पर कोर्ट ने 15 मार्च की तिथि निर्धारित की।
वहीं दूसरी ओर सीबीआई के अधिवक्ता संजय यादव की ओर से कोर्ट को बताया गया कि आस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त की ओर से जानकारी दी गयी है कि आनंद गिरि को छेड़छाड़ के आरोप में सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया और वे भारत आ गए। सीबीआई ने कोर्ट को यह जानकारी उसके द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे में दी गई है। याची की ओर से इसका जवाब दिया जाना है। (ब्यूरो)