इलाहाबाद हाईकोर्ट में जावेद पंप की पत्नी परवीन फातिमा की ओर से मकान ध्वस्तीकरण मामले में दाखिल याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की सुनवाई 19 जुलाई को होगी।
दरअसल बृहस्पतिवार को जिस कोर्ट में सुनवाई होनी थी, वह कोर्ट एक दूसरे मामले से संबंधित कर दी गई थी। इस वजह से केस कोर्ट के सामने पेश ही नहीं हो सका। हालांकि, याची की ओर से सुनवाई के लिए कोर्ट के समक्ष आग्रह भी किया गया लेकिन कोर्ट ने उस पर कोई आदेश नहीं दिया। इस वजह से मामले को 19 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया। ब्यूरो