फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : नोएडा प्राधिकरण को दोहरा झटका, रुद्र बिल्डवेल बिल्डर को देना होगा शून्यकाल का लाभ

Sat, 25 Nov 2023 11:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह फैसला 16 नवंबर को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ ने सुनाया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आवंटित जमीन के बड़े हिस्से पर बिल्डर को वास्तविक कब्जा देने विफल रहा है।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रुद्र बिल्डवेल बिल्डर मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को दोहरा झटका दिया है। कोर्ट ने बिल्डर की दो आवासीय परियोजनाओं के लिए शून्यकाल के लाभ की मांग वाली दो याचिकाओं को एक साथ स्वीकृत करते हुए नोएडा प्राधिकरण को आदेश दिया कि बिना किसी न नुकुर के बिल्डर को जीरो पीरियड का लाभ प्रदान किया जाए।

विज्ञापन


यह फैसला 16 नवंबर को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ ने सुनाया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आवंटित जमीन के बड़े हिस्से पर बिल्डर को वास्तविक कब्जा देने विफल रहा है। यह प्राधिकरण की गलती है, ना की बिल्डर की, इसलिए याची बिल्डर आवंटन की तारीख से अप्रैल 2023 तक शून्यकाल का लाभ पाने के साथ ही लीज रेंट और उस पर लगने वाले ब्याज से छूट पाने का हकदार है।
क्या है पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रुद्र बिल्डवेल को सेक्टर-1 और सेक्टर-16 में जमीन आवंटित की थी। प्राधिकरण ने 18 अगस्त 2010 को शुभकामना बिल्डटेक के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम को 81,800 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की थी। इसमें रुद्र बिल्डवेल भी शामिल था। मार्च 2011 में भूमि का उप-विभाजन किया गया। इसमें याची रुद्र बिल्डवेल कंपनी को 33,538 वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई।
विज्ञापन


कंपनी ने 39 करोड़ रुपये की कुल प्रीमियम राशि का 10 प्रतिशत भुगतान कर लीज करा ली थी, लेकिन आवंटित भूमि के बड़े हिस्से पर उसे वास्तविक कब्जा नही दिया गया था। लेकिन अब इस फैसले के बाद प्राधिकरण को ने सिर्फ याची बिल्डर को जीरो पीरियड का लाभ देना होगा बल्कि बिल्डर के नक्शे को भी दोबारा पास करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें