फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court : सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में जावेद पंप की जमानत अर्जी खारिज

Mon, 05 Jun 2023 11:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला अदालत ने अटाला में पिछले वर्ष जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में जावेद पंप की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
Prayagraj News : जावेद पंप। हिंसा का मुख्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अदालत ने अटाला में पिछले वर्ष जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में जावेद पंप की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी प्रथम) वीरेंद्र सिंह ने कहा कि याची की मन:स्थिति से स्पष्ट है कि उसने ऐसा जानबूझकर किया। लिहाजा, वह जमानत पाने का हकदार नहीं है।

याची की ओर से कहा गया कि मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट 32 घंटे बाद दर्ज कराई गई है। इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं है। पुलिस उसे रंजिशन फंसा रही है। वह 11 माह से जेल में है।

विज्ञापन


हालांकि, सरकारी अधिवक्ता ने जमानत अर्जी का विरोध किया। कहा, उसका आपराधिक इतिहास है। याची के खिलाफ उपद्रव, दूसरे की संपत्ति का नुकसान करने और सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 3/5 के तहत खुल्दाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एडीजीसी मृत्युंजय त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट ने प्रपत्रों को देखते हुए जमानत अर्जी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें