फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति की अगवानी को इलाहाबाद हाईकोर्ट तैयार, पोलो मैदान में बने तीन हेलिपैड

Fri, 10 Sep 2021 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कार्यक्रम के लिए हाईकोर्ट के खेल मैदान पर 120 फुट चौड़ा और 300 फुट लंबा पांडाल बनाया गया है। इसमें चार सौ से अधिक लोगों को बैठने का इंतजाम किया गया है। पांडाल को पूरी तरह से वातानुकुलित बनाने के लिए 50 से अधिक एसी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
president visit in prayagraj : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमने के मद्देनजर हाईकोर्ट में बनाया जा रहा पंडाल। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम को भव्यता और विशालता देने के लिए हाईकोर्ट में वाटर प्रूफ पांडाल के साथ बड़ा सा स्टेज बनाया गया हैं। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद हाईकोर्ट के अंदर ही उनके लंच के लिए व्यवस्था की गई है। उसके लिए अलग से पांडाल बनाया गया है। इसके अलावा सर्किट हाउस में उनके लिए सुइट आरक्षित कर दिया गया है। जबकि, पोलो मैदान में तीन हैलीपेड बनाए हैं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए हाईकोर्ट के खेल मैदान पर 120 फुट चौड़ा और 300 फुट लंबा पांडाल बनाया गया है। इसमें चार सौ से अधिक लोगों को बैठने का इंतजाम किया गया है। पांडाल को पूरी तरह से वातानुकुलित बनाने के लिए 50 से अधिक एसी लगाए गए हैं। पांडाल में अतिथियों के प्रवेश के लिए तीन प्रवेश द्वार बने हैं। एक प्रवेश द्वारा से सारे अतिथियों का प्रवेश होगा जबकि दो प्रवेशद्वारों से हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, अधिकारियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा यहां आधा दर्जन से अधिक एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। ताकि, पांडाल के अंदर बैठे लोग आसानी के साथ कार्यक्रम को देख सकें। इसके अलावा पांडाल में मंच की अलग व्यवस्था की गई है। यह मंच 24 फीट चौड़ा और 60 फीट लंबा बनाया गया है। इस पर तक दो दर्जन लोग आसानी से बैठ सकेंगे। 

मुख्य पांडाल से सटा हुआ एक वाटर प्रूफ गलियारा बनाया गया है। गलियारा हाईकोर्ट के अंदर बनाए गए पांडाल तक पहुंचाएगा। इस पांडाल में राष्ट्रपति के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मुख्य पांडाल से जुड़ा हुआ राष्ट्रपति के लिए सुइट भी बनाया गया है। उधर, सर्किट हाउस में भी राष्ट्रपति और गवर्नर के लिए सुइट बनाया गया है। उनके पद की पट्टिका भी लगाई गई है। उधर, पोलो ग्राउंड में उनके निजी विमान के उतरने के लिए तीन हैलीपेड बनाया गया है। शनिवार को यहां इंटरलाकिंग का काम भी कराया गया, ताकि कार्यक्रम तक पहुंचने के लिए कोई दिक्कत न हो। राष्ट्रपति का विमान यहां उतरने के बाद कार द्वारा सीधे हाईकोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें