फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर बॉबी सराफ बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, शुक्रवार को लेंगे शपथ

Thu, 16 Nov 2023 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

न्यायमूर्ति सराफ का जन्म 21 अक्तूबर 1971 को हुआ था। इनके पिता भी कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रह चुके हैं। इन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल, कलकत्ता और लॉ मार्टिनियर स्कूल फॉर बॉयज़ कलकत्ता से शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन
जस्टिस शेखर बॉबी सराफ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर बॉबी सराफ शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश की अदालत में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायधीश प्रीतिंकर दिवाकर उन्हे शपथ ग्रहण करवाएंगे।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सराफ का जन्म 21 अक्तूबर 1971 को हुआ था। इनके पिता भी कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रह चुके हैं। इन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल, कलकत्ता और लॉ मार्टिनियर स्कूल फॉर बॉयज़ कलकत्ता से शिक्षा प्राप्त की। 1996 में बीए से स्नातक किया। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बैंगलोर से एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम पूरा किया। 

वर्ष 2000 में, फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस, यूनाइटेड किंगडम द्वारा प्रायोजित द यंग इंडियन लॉयर्स प्रोग्राम 2000 के लिए शेवनिंग स्कॉलरशिप प्राप्त की। कार्यक्रम के तहत, अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता, प्रतिस्पर्धा कानून, यूरोपीय समुदाय कानून और विलय और अधिग्रहण सहित विभिन्न विषयों पर कॉलेज ऑफ लॉ, यॉर्क में छह सप्ताह तक अध्ययन किया।जनवरी 2001 में, इंग्लैंड और वेल्स के सुप्रीम कोर्ट के वकील के रूप में योग्यता प्राप्त की।
विज्ञापन


2004 से सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और कंपनी मामलों के संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय में भारत संघ के वकील के रूप में पेश हुए। जुलाई 2010 से आयकर मामलों के संबंध में भारत सरकार के वरिष्ठ वकील के रूप में पेश हुए और दिसंबर 2011 से केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क और सेवा कर मामलों के संबंध में वरिष्ठ स्थायी वकील के रूप में पेश हुए। जून 2012 से, कलकत्ता उच्च न्यायालय नोट्स (सीएचएन) के एसोसिएट संपादक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें